Saturday 24 October 2020

Weekly Raashifal - 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर का सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

 देशभर में नवरात्री का त्यौहार चल रहा है और आज तीसरा दिन है. आज के दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. जानिये ये सप्ताह आपके लिए कैसा जाने वाला है.

मेष राशिफल (Aries) -

मेष राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी| आपके काम के परिणामस्वरुप आपको उचित फल जरूर मिलेगा| हालाँकि सप्ताह के मध्य में थोड़ा सावधान रहे और कोई भी जरुरी काम इस बीच शुरू न करें| आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छी तरह से संभालेंगे| सहकर्मियों और साथी से बहस करने से बचे अन्यथा चीजें खराब हो सकती हैं| अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है| प्रेमियों के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी| विद्यार्थी थोड़ा भटक सकते हैं किन्तु सप्ताह के अंत तक सब कुशल हो जायेगा|

शुभ रंग- क्रिमसन
शुभ अंक- 4
उपाय- प्रतिदिन सुबह के समय ताम्रपात्र से जल ग्रहण करें|

ᐈ Aries ram tattoos stock pictures, Royalty Free aries illustrations | download on Depositphotos®

वृषभ राशिफल (Taurus) -

वृषभ राशि के लोगों के समस्याओं का समाधान होगा| कार्य क्षेत्र में बड़ों की कृपा और मार्गदर्शन मिलेगा| परिवार और प्रियजनों के साथ संबंधों में सुधार आएगी| हालाँकि कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें| स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरुरत है| किसी भी चीज में सफल होने के लिए और अधिक मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी| विद्यार्थियों के पढ़ाई में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी| सप्ताह के अंत में सुख-शांति मिलने की उम्मीद है|

शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 13
उपाय- सफ़ेद वस्त्रों को धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा|

Taurus Daily Horoscope - October 18, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

 

मिथुन राशिफल (Gemini) -

इस सप्ताह के शुरुआत में जीवन में सकारत्मकता और आशावाद का संचार होगा| काम में सफलता में मिलेगी और सहकर्मियों के साथ अच्छा सम्बन्ध स्थापित होगा| मन कई तरह के विचारों में फंसा रहेगा हालाँकि किसी अपने का पूरा सहयोग मिलेगा| स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी| काम में व्यस्तता के चलते पारिवारिक और प्रेम संबंधों को समय नहीं दे पाएंगे| विद्यार्थियों का मन पढाई में लगेगा खासकर उनके मनपसंद विषयों में और भी अधिक|

शुभ रंग- सैफ्रॉन
शुभ अंक- 3
उपाय- पशुओं को हरा चारा खिलायें|

Gemini or Mithuna is the third sun sign of the Indian zodiac

कर्क राशिफल (Cancer) -

कर्क राशि के लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे और चीजें और भी व्यवस्थित होंगी| नौकरी और व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलेगी| हालाँकि पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें| प्रेम सम्बन्ध और भी गहरे होंगे और आप अपने साथी की बात और स्पष्टता से समझेंगे| अपने बड़ों से सिख लें और उनका पालन करें| सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे जिससे कोई नया काम शुरू कर सकते हैं| विद्यार्थियों का मन पढाई के आलावा भी अन्य रचनात्मक चीजों में लगेगा|

शुभ रंग- एमराल्ड ग्रीन
शुभ अंक- 4
उपाय- चावल और दूध का दान करना शुभ रहेगा|

25 Interesting Facts About Cancer Zodiac Sign Personality

सिंह राशिफल (Leo) -

यह सप्ताह सिंह राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा| व्यवसाय क्षेत्र में आपके मेहनत की अनुसार सफलता मिलेगी लेकिन कार्य क्षेत्र में प्रतियोगियों से सावधान रहने की जरुरत है| अचानक से आर्थिक लाभ भी हो सकता है| किसी कारणवश यात्रा पर जा सकते हैं| दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी लेकिन कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं| अविवाहित लोगों के लिए अवसर बनेंगे| विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बिलकुल अनुकूल है|

शुभ रंग- रॉयल ब्लू
शुभ अंक- 7
उपाय- लाल चन्दन का टीका आपके लिए शुभ होगा|

Leo Daily Horoscope - September 1, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

कन्या राशिफल (Virgo) -

सप्ताह के शुरू में व्यावसायिक परिस्थितियां और निजी संबंध संवेदनशील रहेंगे| जिसके कारणवश उनमें उतार-चढ़ाव आ सकते हैं| प्रोफेशनल कार्यों को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे| नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे| आप दूसरों को अपनी बात आसानी से समझा सकेंगे| प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा| पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें वरना परेशान होना पड़ सकता है| विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता के लिए अधिक मन लगाने की जरुरत है|

शुभ रंग- चॉकलेट ब्राउन
शुभ अंक-15
उपाय- ‘ओम ब्रां ब्रीं ब्रों स: बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें|

Virgo Daily Horoscope - October 18, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

तुला राशिफल (Libra) -

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह तनाव भरा रहेगा| हालाँकि सप्ताह के अंत तक सब ठीक होने की आशा है| व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु हार न मानें| किसी पुराने विवाद का आपके पक्ष में समाधान हो सकेगा| सप्ताह के अधिकांश समय आपको संबंधों का सुख मिल सकेगा| अपनी वाणी के मदद से नए सम्बन्ध बना सकेंगे| इस सप्ताह विद्यार्थियों को राहत मिलेगी लेकिन अन्य गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान न दें|

शुभ रंग- डीप मैरून
शुभ अंक- 7
उपाय- जरुरतमंदों को दान करना शुभ साबित होगा|

Libra Daily Horoscope - October 16, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

वृश्चिक राशिफल (Scorpion) -

इस सप्ताह रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी| हालाँकि आपको कुछ सावधानी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा| व्यापार को बढ़ाने की दिशा पर आप इस सप्ताह काम कर पाएंगे और नौकरी में भी प्रगति करंगे| किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है| परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं| विद्यार्थियों को शुरुआत में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा हालाँकि बाद में सब सामान्य हो जायेगा|

शुभ रंग- लोटस पिंक
शुभ अंक- 6
उपाय- संयम बनाये रखें और मेहनत करें|

The 10 Scorpio Personality Traits to Know

 

धनु राशिफल (Sagittarius) -

आप अपने योजनाओं पर काम करेंगे और सफलता मिलेगी| नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे| पीछे के चल रहे किसी विवाद का समाधान होगा| दोस्तों के साथ यात्रा का संयोग बनेगा| स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा लेकिन सजग रहने की जरुरत है| प्रेम संबंधों के लिए यह उचित समय नहीं है| साथी से मनमुटाव हो सकता है| विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी फलदायक है| सप्ताह के अंत में मन में प्रसन्नता रहेगी|

शुभ रंग- ब्रिक रेड
शुभ अंक- 4
उपाय- पुखराज रत्न का धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा|

Sagittarius Horoscope 2020: Check horoscope prediction for health, education, career, marriage for your zodiac sign

मकर राशिफल (Capricorn) -

इस सप्ताह जॉब और बिजनेस में स्थितियां अनुकूल रहेगी| खर्च में कमी आने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत में पहले से सुधार आएगा| विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है| किसी मार्गदर्शक की सलाह लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं| सप्ताह के मध्य में शांत रहकर ध्यान लगाए इससे मन शांत होगा और आतंरिक सुख की प्राप्ति होगी| धार्मिक कार्यों में मन लगेगा| अपनी मीठी वाणी से आप सभी का मन जीत सकेंगे|

शुभ रंग- सी ब्लू
शुभ अंक- 6
उपाय- शनिवार के दिन काले तिल दान करना आपके लिए शुभ रहेगा|

Capricorn Daily Horoscope - October 16, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

 

कुम्भ राशिफल (Aquarius) -

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा| आर्थिक मामलों के लिए भी सप्ताह बेहतर रहेगा| आत्मविश्वास के दम पर आपको जीत हासिल होगी| खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है| आप अपने संबंधों को आगे ले जायेंगे| व्यापार में विकास के अवसर आपके समक्ष आएंगे हालाँकि किसी भी काम को करने की जल्दबाजी ना करें, जो करें सोच-समझकर करें| उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे छात्रों के लिए यह एक अच्छ समय है|

शुभ रंग- मस्टर्ड यलो
शुभ अंक- 5
उपाय- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें|

Aquarius Daily Horoscope - October 18, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

मीन राशिफल (Pisces) -

यह सप्ताह मीन राशि के लोगों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा| अपने काम को मेहनत और ईमानदारी से करें| बिजनेस में भी मेहनत का वक्त है| अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा| बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा| प्रियजनों और दोस्तों के साथ आनंद भरा समय बिताएंगे| आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं| विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह साबित होगा|

शुभ रंग- रेनबो पेस्टल्स
शुभ अंक- 6
उपाय- बृहस्पतिवार के दिन ब्रह्मणों को भोजन करना आपके लिए शुभ रहेगा|

Pisces Daily Horoscope - October 16, 2020 | Free Online Astrology | Deccan Herald

 

No comments:

Post a Comment