नवरात्रों में ख़ास नौ दिनों के लिए नौ अलग अलग रंग के कपडे पहनें

जैसा सभी को पता है कि नवरात्री नौ दिन की होती है लेकिन क्या आपको पता है कि इन ख़ास नौ दिनों के लिए (navratri 9 days colour) नौ अलग अलग रंग भी तय किये हुए हैं| नौ रंग माता के अलग अलग रूपों को ध्यान में रख कर तय किये गए हैं| इस परम्परा को आप भी बड़े निष्ठां के साथ निभा सकते हैं| इस साल का नवरात्री 17 अक्टूबर को शुरू हो रही है और 24 अक्टूबर को खत्म हो रही है|
आपको हम बताएंगे की नवरात्री के हर दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए|
17 अक्टूबर-
इस दिन नवरात्री का पहला दिन है, इस दिन माता शैलपुत्री का पूजा होता है| आपको बता दें कि इस दिन आपको ग्रे कलर का कपड़ा पहनना चाहिए| ये मानना है कि इससे आपके जीवन से नकारात्मकता ख़त्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है|
18 अक्टूबर-
इस दिन नवरात्री का दूसरा दिन है, इस दिन माता ब्रह्मचारणी का पूजा होता है| माना जाता है की इस दिन नारंगी कपडे पहनने से स्वस्थ्य अच्छा रहता है| इसलिए आपको बताया जा रहा है कि इस दिन आप नारंगी यानि orange कलर का कपड़ा पहने|
19 अक्टूबर-
इस दिन नवरात्री का तीसरा दिन है| इस दिनी माता चंद्रघंटा की पूजा होती है| इस दिन भक्तों को सफ़ेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए इससे मन शांत रहेगा|
20 अक्टूबर-
इस दिन नवरात्री का चौथा दिन है| इस दिन आपको लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए| आपको बता दें की इस दिन माता कुष्मांडा की पूजा होती है और लाल रंग पहनने से आपके शत्रु आपसे दूर रहेंगे|
No comments:
Post a Comment