Sunday 18 October 2020

OnePlus ने लॉन्च किया अपना बहुचर्चित स्मार्टफोन OnePlus 8T 5G

 OnePlus 8T 5G

स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने हाल में हुए अपने इवेंट के दौरान ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 8T 5G वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है| इस फ़ोन में एक दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो आपको शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देता है| कंपनी ने कंपनी ने इसके लिए फोर्टनाइट गेमिंग के साथ पार्नटर्शिप भी की है| और तो और इस फ़ोन में एंड्राइड के लेटेस्ट वर्जन एंड्राइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है जो Oxygen OS 11 पर काम करता है| बता दें यह कंपनी की पहली डिवाइस है, जो एंड्राइड 11 आधारित होगी| अपने ग्लोबल लॉन्च के बाद इस फ़ोन का प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से अमेज़न और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगा और 17 अक्टूबर से भारत में अमेज़न के माध्यम से जारी किया जाएगा|

OnePlus 8T – स्पेसिफिकेशन और कीमत

OnePlus 8T 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM और 128GB, 12GM RAM और 256GB में लॉन्च किया गया है| इसमें 6.55 इंच की Fluid AMOLED फ़ुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है

जिसके साथ 120Hz रिफ़्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया गया है| प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon का अब तक का सबसे फ़ास्ट प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 865 दिया गया है| इसके साथ Qualcomm Snapdragon X55 5G मोडेम भी दिया गया है| फ़ोन में अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर के साथ सेल्फ़ी बेस्ड फ़ेस अनलॉक फ़ीचर भी दिया गया है|

OnePlus 8T कैमरा

कैमरा की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे दिए गया है| प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसके लिए SONY IMX 586 यूज किया गया है| साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन भी दिया गया है|दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड है और इसमें Sony IMX471 सेंसर दिया गया है| तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है| फ़्रंट कैमरे से फ़ुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं| यह एंड्राइड 11 बेस्ड OnePlus के कस्टम Oxygen OS 11 पर आधारित है|

No comments:

Post a Comment