Sunday 18 October 2020

नागिन 4 एक्ट्रेस Anita Hassanandani जल्द ही माँ बनने वाली हैं

 anita hassanandani

नागिन 4 में अपने किरदार से सभी को एंटरटेन करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस Anita Hassanandani जल्द ही माँ बनने वाली हैं| अपने प्रेगनेंसी की जानकारी उन्होंने और उनके पति रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिये दिया| वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही कपल्स बेहद उत्साहित और खुश हैं| इस वीडियो में दोनों ने अपने रिश्ते के चरणों के बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे उनके बीच दोस्ती हुई फिर प्यार फिर सगाई-शादी और अब अनीता प्रेग्नेंट हैं| बता दें शादी के 7 साल बाद अनीता हसनंदानी और रोहित ने अपने फैंस और माता-पिता को खुशखबरी दी है| वीडियो पोस्ट करने के बाद फैंस और और कई सेलिब्रिटीज ने दोनों कपल्स को बधाइयाँ दी और उनके खुशियों से भरे भविष्य की कामना की|

फरवरी 2021 में मिलेगी खुशियों कि शौगात

बता दें Anita Hassanandani अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं| उन्होंने और उनके पति ने वीडियो के जरिये बताया की वे दो से तीन होने वाले हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में मीडिया से बात भी की और बताया कि Covid -19 के मदद से उन्हें इस बात को गुप्त रखने में मदद मिली| लॉकडाउन कि वजह से वो घर में ही थी इसलिए यह छिपाना आसान रहा| हालाँकि उनके लिए यह खबर छिपाये रखना पूरी तरह से आसान नहीं था, फिर भी कपल्स ने इसे मैनेज कर लिया| अनीता ने बताया कि उन्हें प्रेगनेंसी के बारे में पहले ही महीने में पता चल गया था और वो 2021 तक माँ बन जाएँगी |

अंकिता लोखंडे और करणवीर सिंह वोहरा ने उन्हें बधाइयाँ दी

मीडिया से बात करते हुए अनीता ने बताया कि दोनों कपल्स काफी समय से इसकी प्लानिंग कर रहे थे| उन्हें साल के शुरू से ही लग रहा था कि 2020 ही सही समय है और भगवान ने भी यह सब बड़ी ही खूबसूरती से प्लान किया है| इसके आलावा उन्होंने बताया कि इस खबर को सुनाने के बाद दोनों के परिवारों के मिक्स इमोशंस थे| वे लोग काफी इमोशनल और खुश हो गए थे. अनीता ने आगे कहा कि यह बस एक नयी शुरुआत है| उन्हें अभी बहुत कुछ करना है| दोनों के प्रेगनेंसी के खबर के बाद वीडियो पर अंकिता लोखंडे और करणवीर सिंह वोहरा ने उन्हें बधाइयाँ दी|

आखिर बार नागिन 4 में दिखी थी अनीता

बता दें अनीता और रोहित रेड्डी के प्यार कि शुरुआत दोस्ती से हुई थी| जिसके बाद दोनों ही अक्टूबर 2013 में शादी के बंधन में बंध गए| शादी के बाद कई बार अफवाहें उड़ी कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं लेकिन शादी के इतने सालों बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं| अनीता और रोहित नच बलिये में एक साथ दिख चुके हैं और Anita Hassanandani हाल ही में नागिन सीजन 4 में आखिरी बार देखी गयी थी| अनीता कई और टीवी कार्यक्रम जैसे ये हैं मोहब्बतें,सास भी कभी बहु थी,कसम से, आदि में काम कर चुकी हैं|

No comments:

Post a Comment